BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस्पात उत्पादन 5.1 फीसदी बढ़ा, उपभोग में 4.2 फीसदी वृद्धि

इस्पात उत्पादन 5.1 फीसदी बढ़ा, उपभोग में 4.2 फीसदी वृद्धिकोलकाता। अप्रैल से नवंबर की अवधि के दौरान देश के तैयार इस्पात उत्पादन में 5.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि 6.96 करोड़ टन रही, जबकि  इस दौरान उपभोग में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जोकि 5.6 करोड़ टन रही। इस्पात मंत्रालय की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

 

मंत्रालय के संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘2017 के अप्रैल-नवंबर की अवधि में तैयार इस्पात का उत्पादन 6.9 करोड़ टन रहा, जोकि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.1 फीसदी अधिक है। इस दौरान देश में इस्पात का उपभोग 4.2 फीसदी बढक़र 5.6 करोड़ टन हो गया।’’

 

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में सेल, राष्ट्रीय इस्पात निगम लि., टीएसएल, एस्सार, जेएसडब्ल्यू स्टील लि. और जिंदल स्टील एंड पॉवर लि. ने मिलकर कुल 4.02 करोड़ तैयार इस्पात का उत्पादन किया, जोकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 9 फीसदी अधिक है। 

 

रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल नवंबर में तैयार इस्पात का उत्पादन 83 लाख टन रहा, जो कि इसके पिछले महीने की तुलना में 9.7 फीसदी कम है, लेकिन पिछले साल के समान माह की तुलना में 6.4 फीसदी अधिक है। 

 

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘2017 की अप्रैल-नवंबर की अवधि के दौरान कच्चे इस्पात का उत्पादन 6.67 करोड़ टन रहा, जोकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.5 फीसदी अधिक है।’’

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More