BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तराखंड : बस खाई में गिरने से 48 की मौत, PM मोदी-CM रावत ने जताया शोक

उत्तराखंड : बस खाई में गिरने से 48 की मौत, PM मोदी-CM रावत ने जताया शोकपौड़ी। उत्तराखंड में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक बस खाई में गिर गई। UK12C-0159 नंबर की यह बस रविवार सुबह करीब छह बजे धौन गांव से रामनगर की ओर चली थी। ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 48 लोगो की मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके रवाना हो गई है। एसडीआरफ की टीम तीन हैलीकॉप्टर के साथ रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि यह बस 28 सीटर थी और काफी ओवरलोडेड होने की वजह से सडक़ से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे (बरसाती नाले) में गिरी है।

 

PM मोदी और CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक-

पौड़ी गढ़वाल की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास बस दुर्घटना का समाचार पा कर बहुत गहरा दुख हुआ है। मैंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं। 

 

मुआवजे का ऐलान:- 

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, घायलों को 50-50 हजार रुपए की त्वरित आर्थिक सहायता राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। 

 

 

50 से ज्यादा लोग बस में थे सवार:-

कुछ यात्रियों को रामनगर से दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रशासन ने अभी मौतों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) और पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। 

 

खाई में गिरने के बाद दो टुकड़े हुई बस:- 

चश्मदीदों के मुताबिक इस दौरान अनियंत्रित होने के बाद बस खाई में गिर गई। सड़क से तकरीबन 100 मीटर नीचे एक बरसाती नाले में गिरने के बाद बस के दो टुकड़े हो गए। बाद में फंसे हुए शवों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला जा रहा है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More