BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ी दरकने से 30 लोगों की मौत , रेस्क्यू जारी

हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ी दरकने से 30 लोगों की मौत , रेस्क्यू जारीमंडी/पिथौरागढ़। हिमाचल के मंडी जिले में पहाड़ी दरकने से भयावह हादसा पेश आया है। भूस्खलन की वजह से दो बसें इसकी चपेट में आ गई। जिसमें 30 यात्रियों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। उम्मीद है कि हिमाचल के मंडी में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि भूस्खलन में बसों के अलावा कई छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।


हादसा करीब रात को 12 बजे के करीब हुआ है।रात होने की वजह से रेस्क्यू सही ढ़ंग से नही हो पाया था।सुबह से रेस्क्यू का काम जारी है। मौके पर जिले के आलाधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि भारी बारिश के बाद भूस्खलन लगातार हो रहा है जिसमें कई मकानों के धराशाई होने की खबर मिल रही है। भारी बारिश के बीच ही राहत एवं बचाव कार्य चालू है।


वहीं पिथौरागढ़ में भी पहाड़ी धंसने से 3 लोगों की मौत की खबर आ रही है। बंगापानी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से एक मकान गिर गया। प्रशासन और पुलिस राहत बचाव के काम में जुटे हैं

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More