BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

HC के मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने रथ यात्रा के फैसले पर लगाई रोक

HC के मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने रथ यात्रा के फैसले पर लगाई रोककोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने भाजपा को एक झटका दे दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने अपने निर्णय में हाई कोर्ट के उस निर्णय को खारिज कर दिया है जिसमें भाजपा की रथ यात्रा को सशर्त मंजूरी दे दी थी। इससे भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा का पहिया थमता नजर आ रहा है। 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित रथ यात्रा को कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को मंजूरी दे दी थी। एकल पीठ के इस आदेश को पश्चिम बंगाल सरकार ने खंडपीठ में चुनौती दी थी। फैसले के खिलाफ अपील के लिए मुख्य न्यायाधीश देबाशीष कारगुप्ता और न्यायमूर्ति शम्पा सरकार की खंडपीठ का दरवाजा खटखटाते हुए राज्य सरकार ने इस पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया था।आपको बताते जाए कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उत्तर बंगाल के कूच बिहार से इस यात्रा को 7 दिसंबर को हरी झंडी दिखानी थी। ममता सरकार ने गणतंत्र बचाओ यात्रा को स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था। सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि अगर रथयात्रा निकाली गई तो प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More