BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जज विवाद: अब सुलह की कोशिश तेज, CJI से मिले बगैर वापस लौटे PM के सचिव

जज विवाद: अब सुलह की कोशिश तेज, CJI से मिले बगैर वापस लौटे PM के सचिवनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों द्वारा शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंंस कर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब सुहल की कोशिश तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र शनिवार सुबह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन, मिश्रा से मिले बिना ही मिश्र वापस लौट आए। 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को शनिवार सुबह सीजेआई आवास के बाहर उनकी कार में देखा गया। प्रधान सचिव का एक सहायक सीजेआई के कैंप ऑफिस गया और मिनटों में ही वापस आ गया, इसके बाद नृपेंद्र मिश्र की कार वहां से रवाना हो गई।

 

बार एसोसिएशन ने बुलाई मीटिंग

 

जजों के पूरे विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन ने भी शनिवार को शाम को 5 बजे मीटिंग बुलाई है। इस बैठक के बाद असोसिएशन की ओर से 4 जजों के बयान के चलते पैदा हुए हालात के बारे में बात करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। शुक्रवार को भी अटर्नी जनरल और सीजेआई ने पूरे विवाद पर मीटिंग कर चर्चा की थी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा है कि देशवासियों में भ्रम पैदा करना जुडिशियरी के लिए ठीक नहीं है।

 

अटर्नी जनरल वेणुगोपाल को उम्मीद, जल्द सुलझेगा मामला

 

इधर, अपने घर से निकलते हुए अटर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने कहा कि उम्मीद है कि पूरा मामला सही ढंग से निपट जाएगा। इससे संकेत मिलता है कि सरकार इस विवाद को निपटाने में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More