देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मिदनापुर। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। पंडाल का इस हिस्सा गिरने से 22 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रैली खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडाल गिरने से घायल हुए सभी लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सभी से उनका हालचाल जाना।
आपको बता दें कि बता दें कि जिस समय पंडाल गिरी थी उसी वक्त पीएम की सुरक्षा में तैनात डॉक्टरों की टीम घायलों की देखभाल में जुट गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल भेज दिया गया। पीएम वहां एक किसानों की रैली को संबोधित कर रहे हैं। किसानों के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ही किसानों के लिए सोचती है।
किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां सिंडिकेट चलता है। बिना सिंडिकेट के आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। पीएम ने कहा, कॉलेज में बिना चढ़ावे के नामांकन नहीं मिलता है। अभी राज्य में लेफ्ट से बदतर हालात हो गए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत