देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरू। कर्नाटक में 90 दिनों तक चली नवनिर्माण यात्रा का आज समापन होने जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज अपराह्न् यहां पहुंचेंगे और शाम को पैलेस मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पूरे राज्य के हजारों कार्यकर्ता और शहर के लोग शामिल होंगे। मोदी एक नवंबर को शुरू हुई इस तीन माह की यात्रा के संपन्न होने पर आयोजित रैली को 28 जनवरी को ही संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके व्यस्त रहने की वजह से रैली चार फरवरी के लिए टाल दी गई।
पार्टी पदाधिकारी ने कहा, संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा था और और फरवरी को बजट पेश किया जाना था, जिसके कारण मोदी पिछले रविवार को रैली में शामिल नहीं हो सकते थे, क्योंकि उस समय वह काफी व्यस्त थे। पदाधिकारी ने कहा, हमने हजारों युवाओं को इस रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें खासकर शहर के तकनीक विशेषज्ञों और आईटी अधिकारियों व बायोटेक कंपनियों के कर्मचारियों को व्यक्तिग रूप से मोदी का भाषण सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका प्रसारण हालांकि न्यूज चैनल पर किया जाएगा और यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, भाजपा ने इस यात्रा का आयोजन किया था और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। यहां इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत