BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

41 हजार नए मामलों के साथ देश में कोरोना के 4.79 लाख सक्रिय मामले

नई दिल्ली। देश में दिवाली के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इसी के साथ बीते 24 घंटे में रविवार को भारत में कोरोना के 41,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 447 से अधिक मौतें हुई हैं। इन्हें मिलाते हुए देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 88,14,579 बैठता है और वायरस की चपेट में आकर हुई मौतों की संख्या 1,29,635 है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 4,79,216 है, जबकि 42,156 से अधिक मरीज वायरस को मात देकर कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या में इजाफा किया है। यह संख्या 82,05,728 है।

मंत्रालय ने बताया कि इस वक्त रिकवरी रेट 93.09 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने शनिवार को 8,05,589 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया, जिसे मिलाते हुए परीक्षण किए गए कुल नमूनों की संख्या 12,48,36,819 बैठती है।

17,44,698 मामलों के साथ महाराष्ट्र अब भी वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में अव्वल है। यहां सक्रिय मामलों और मृतकों की संख्या क्रमश: 86,470 और 45,914 है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More