देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आमिर खान की ‘दंगल’ का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस फिल्म को ‘रईस’ और ‘काबिल’ के बाद बेहद सीमित शोज और सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं के द्वारा जो आंकडें बताए जा रहे हैं उन्हें देखते हुए निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि इसे अभी दो सप्ताह तक और सिनेमाघरों में रखा जाएगा, जिससे आमिर खान की फिल्म बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर एक और कीर्तिमान स्थापित कर सके। यह कीर्तिमान होगा ‘400 करोड क्लब’, जिसकी यह पहली आधिकारिक प्रविष्टि होगी। इससे पूर्व आमिर खान ही एक मात्र ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में 100, 200 और 300 करोड क्लब की स्थापना की है। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की खेल कथानक पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ की कमाई भारत में बाक्स ऑफिस पर 385 करोड के पार पहुंच गई है। आमिर ने फिल्म की अपार सफलता पर खुशी जाहिर की है। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ ने अपने छठे सप्ताह के अंत में 1.19 करोड रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 385.06 करोड रुपये पहुंच गई। यह जानकारी निर्माताओं ने एक बयान में दी। फिल्म 23 दिसंबर को प्रदर्शित हुई थी। ‘दंगल’ नोटबंदी के 45 दिन बाद प्रदर्शित हुई। फिल्म प्रदर्शन के साथ ही नोटबंदी का असर कम होने के स्पष्ट संकेत मिले। दर्शक सिनेमाघरों में तेजी से लौटा। आमिर खान की दंगल ने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ का रिकॉर्ड भी तोड दिया है और 2016 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। ‘दंगल’ ने अपने प्रदर्शन के तीसरे दिन अर्थात् 25 दिसंबर इतवार के दिन पर सबसे ज्यादा 42.35 करोड कमाकर एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। रविवार के दिन किसी फिल्म का यह सबसे बडा कलेक्शन है। वैसे शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शन के पहले दिन 44 करोड की कमाई के साथ अभी तक अव्वल बनी हुई है। इस रिकॉर्ड आमिर खान भी नहीं तोड पाए हैं। उनकी फिल्म ने पहले दिन 27 करोड का कारोबार किया था। भारत में सिर्फ 4 ही फिल्म ऐसी हैं जो 300 करोड क्लब पर पहुंची हैं। ‘दंगल’ के पहले सलमान खान की दो फिल्में ‘सुल्तान’ (300 करोड) और ‘बजरंगी भाईजान’ (322 करोड) और आमिर खान की ‘पीके’ ने 300 करोड कमाए है। अब देखना यह है की आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 400 करोड कमाने वाली भारत की सबसे पहली फिल्म बन पाती है या नही। इस आंकडे तक पहुंचने के लिए आमिर खान की फिल्म को आठवें सप्ताह में भी चलायमान रखना होगा। दंगल के लिए आठवां सप्ताह 10 फरवरी से 16 तक होगा। इस सप्ताह में बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय जॉली एलएल.बी-2 के साथ दर्शकों के सामने उपस्थित होंगे। गत वर्ष उन्होंने बॉलीवुड को एक साथ तीन सौ करोडी फिल्में देकर एक नया कीर्तिमान बनाया है, जो किसी भी खान सितारे के नाम नहीं है। ऐसे में उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं। ट्रेलर और इसके गीतों को पहले से ही दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। आमिर खान की दंगल को देशभर में बहुत प्रेम मिला है। आमिर ने एक बयान में कहा, ‘हमारे फिल्म को मिले प्यार से हम अभिभूत हैं। ‘दंगल’ को मिल रही प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली है। एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में मैं उत्साह से भरा हुआ हूं। इस तरह का समर्थन और प्यार मुझे हर दम अपने रचनात्मक प्रवृत्ति के अनुसरण के लिए मजबूती देता है। क्या दंगल भारत की पहली 400 करोड की पहली फिल्म बन सकती है इस बात का पता आने वाले दस दिन में चलेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: जिंक चंगा तो जल्दी नहीं होंगे 'बूढ़े', इस मिनरल का संबंध DNA से