BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उप्र चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, अब तक 40.5 फीसदी वोटिंग

उप्र चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, अब तक 40.5 फीसदी वोटिंगलखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में अवध और बुंदेलखंड के 12 जिलों की 53 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 680 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 61 महिला उम्मीदवार हैं। एक करोड़ 84 लाख 35 हजार लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दोपहर 1 बजे तक यूपी में 40.5 फीसदी वोटिंग हुई है। इस बीच, महोबा में सपा और बसपा समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है। बसपा उम्मीदवार सिद्धगोपाल साहू के बेटे साकेत साहू सहित तीन लोगों को गोली लगी। गंभीर हालात में दो को अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से रायबरेली जिले के सदर विधानसभा 180 के बूथ संख्या 256 में 2 घंटे विलंब से शुरू हुआ।

ये हैं चौथे चरण के प्रमुख उम्मीदवार 

चौथे चरण के चुनाव में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा (रामपुर खास), बाहुबली निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (कुंडा), बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह (रायबरेली), विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य (उंचाहार), सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह (करछना) तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता गयाचरण दिनकर (नरैनी) शामिल हैं।

वोटिंग के लाइव अपडेट्स- 

- यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में डाला वोट

- चित्रकूट में 9 बजे तक 12 फीसदी मत पड़े

- सुबह 9 बजे तक कौशांबी में 10.29, बांद्रा में 10.3 फीसदी मतदान

- 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत- ललितपुर 9, प्रतापगढ़, जालौन 8, रायबरेली 9.5, फतेहपुर में 9.8 और झांसी में 11 प्रतिशत

- रायबरेली (सदर) से कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह ने डाला वोट

- भाजपा नेता साध्वी निरंजन भारती ने हमीरपुर में डाला वोट

- जालौन के बूथ नंबर 481 में ईवीएम खराब

इन 12 जिलों में हो रहा है मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांद्रा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जिलों की 53 सीटें इस चरण में हैं। वर्ष 2012 में इन 53 सीटों पर हुए चुनाव में सपा को 24 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई थी। इसके अलावा बसपा ने 15, कांग्रेस ने छह, भाजपा ने पांच तथा पीस पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More