BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली एनसीआर में 4.7 तीव्रता का भूकंप, रोहतक बना भूकंप का केंद्र

दिल्ली एनसीआर में 4.7 तीव्रता का भूकंप, रोहतक बना भूकंप का केंद्रनई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आज सुबह करीब 4.25 बजे भूकंप आया। अभीतक प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक तक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए हैं। 4.7 रिक्टर पैमाने की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 10 किमी नीचे था। अभीतक कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आज तडक़े जब दिल्ली और इससे सटे इलाकों में लोग गहरी नींद में डूबे हुए थे तब अचानक लगे झटकों ने उन्हें चौंका दिया। राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया। 

फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने पर जागे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। रोहतक में जब अलसुबह अचानक पंखे, खिडक़ी-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More