BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चाय निर्यात में 4.58 प्रतिशत वृद्धि

चाय निर्यात में 4.58 प्रतिशत वृद्धिकोलकाता। भारतीय चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष प्रथम सात महीनों के दौरान चाय निर्यात 4.58 प्रतिशत बढक़र 1211.30 लाख किलोग्राम रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 1158.30 लाख किलोग्राम रहा था।

 

बोर्ड ने बुधवार को कहा कि मूल्य के संदर्भ में जनवरी से जुलाई की अवधि के दौरान चाय निर्यात बढक़र 2,363.22 करोड़ रुपये का रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 2,260.07 करोड़ रुपये का रहा था।

 

मिस्र, चीन और श्रीलंका को होने वाले भारतीय चाय निर्यात में काफी वृद्धि हुई है।

 

चाय बोर्ड के अनुसार, इस अवधि के दौरान श्रीलंका को चाय के निर्यात में 98.23 प्रतिशत वृद्धि हुई और यह 22.60 लाख किलोग्राम से बढक़र 44.80 लाख किलोग्राम हो गया।

 

इसी तरह भारत ने चीन को इस अवधि के दौरान 71 प्रतिशत अधिक चाय का निर्यात किया और यह 41.90 लाख किलोग्राम रहा, जबकि श्रीलंका को चाय के निर्यात में 150 प्रतिशत वृद्धि हुई और यह 25 लाख किलोग्राम रहा।

 

भारत ने इन सात महीनों के दौरान ईरान को 125.20 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया और संयुक्त अरब अमीरात को 100.10 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More