देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जम्मू । एक दिन के अवरोध के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज रविवार को फिर से बहाल कर दी गई। इसके साथ ही 4,411 तीर्थयात्रियों के साथ दिन का पहला जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हो गया था। अधिकारियों ने कहा, सुबह 4.05 बजे 140 वाहनों के साथ 4,411 तीर्थयत्रियों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हो गया। यह 40 दिवसीय लंबी यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और सात अगस्त को समाप्त होगी। अभी तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन कर लिए हैं।
इस साल यात्रा के दौरान अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। ज्ञातव्य है कि कल शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की पहली बरसी थी। बुरहान वानी की पहली बरसी पर तनाव की आशंका को देखते हुए कल एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा को दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया था। ज्ञातव्य है कि बुरहान वानी की पहली बरसी के अवसर पर घाटी में कई जगह कर्फ्यू लगा दिया गया था। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई थी। इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। ज्ञातव्य है कि कल जम्मू कश्मीर के बांदीपोर इलाके में आतंकियों ने गश्त लगा रहे सुरक्षाबलों के एक दल पर हमला बोल दिया था। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया