BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूथ4वर्क 11 क्षेत्रीय और 10 विदेशी भाषाओं में होगी लांच

यूथ4वर्क 11 क्षेत्रीय और 10 विदेशी भाषाओं में होगी लांचनई दिल्ली। रोजगार और मूल्यांकन मुहैया कराने वाली प्लेटफार्म यूथ4वर्क दिवाली के मौके पर 11 क्षेत्रीय और 10 विदेशी भाषाओं में अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यूथ4वर्क की शुरुआत साल 2012 में की गई थी और इसका लक्ष्य युवा वर्ग की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी को दूर करना है। इस प्लेटफार्म पर रोजगार के अवसर मुहैया कराने के अलावा युवा प्रतिभाओं को मूल्यांकन परीक्षण, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और प्रमाणन पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यास परीक्षा देने की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

यूथ4वर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंचित जैन ने बताया, युवाओं की समस्या लगभग सभी देशों में एक जैसी ही है और हमारी कंपनी का हमेशा जोर इस बात पर रहा है कि युवाओं के मूल्यांकन के द्वारा इनका किस प्रकार हल किया जाए। किसी नौकरी के पाने के लिए बेरोजगारी एकमात्र मुद्दा नहीं है। 

 

उन्होंने कहा, दुनिया भर में विभिन्न संस्कृति के युवाओं की बड़ी संख्या तक पहुंचने की पहल केवल तब ही की जा सकती है, जब हम उन तरीकों से उन तक पहुंचे, जिसमें वे बेहतर तरीके से हमारे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाने वाले सेवाओं को समझते हैं और इसका एक तरीका उस भाषा में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसे वे समझते हैं। 

 

इसलिए यूथ4वर्क अब हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू, मलयालय, कन्नड़, ओडिय़ा और गुजराती भाषाओं में भी लांच होने जा रहा है। जैन ने कहा, मैक्सिको की कौशल आधारित कंपनी सेंट्रो नेटेक के साथ साझेदारी से हमें भारत के बाहर भी अपनी सेवाओं के विस्तार में मदद मिलेगी। हमारी वेबसाइट अब स्पैनिश, मंदारिन, अरबी, पोर्टगीज, रूसी, जर्मन, फ्रेंच, तुर्की, जापानी और इतालवी भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More