BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जेनोआ में पुल ढहने से 39 लोगों की मौत, पीएम ने आपातकाल लगाया

जेनोआ में पुल ढहने से 39 लोगों की मौत, पीएम ने आपातकाल लगायाजेनोआ। इटली के जेनोआ में एक पुल के ढहने से 39 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री ज्यूसपे कॉन्टे ने बुधवार को 12 महीने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। साथ ही प्रधानमंत्री कॉन्टे ने जांच और बचाव कार्य के लिए 50 लाख यूरो भी आवंटन कर दी है। उन्होंने बताया कि उनका प्रशासन गिरे मोरांदी पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार निजी कम्पनी ऑटोस्ट्रेड को मिली रियायत भी वापस लेगा। 

उन्होंने बताया कि इस तरह की त्रासदियां मॉडर्न सोसायटी में अस्वीकार्य कर दिया है। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। इटली के गृह मंत्री मात्तेओ साल्विनी ने बताया कि मरने वालों में आठ, 12 और 13 साल के बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को उत्तरी बंदरगाह शहर में भारी बारिश के दौरान मोरांदी पुल का बड़ा हिस्सा ढह गया जिसकी वजह से करीब 35 कारें और कई ट्रक 45 मीटर यानी 150 फीट नीचे रेल की पटरियों पर गिर गए थे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More