BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अयोध्या: योगी आज जाएंगे रामलला के दर्शन करने, 15 साल पहले गए थे राजनाथ

अयोध्या: योगी आज जाएंगे रामलला के दर्शन करने, 15 साल पहले गए थे राजनाथअयोध्या । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। ज्ञातव्य है कि सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले 15 सालों में यूपी का कोई भी सीएम रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं पहुंचा। इससे पहले वर्ष 2002 में यूपी के तत्कालीन सीएम राजनाथ सिंह रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे। 

वहीं योगी के यूपी की सत्ता संभालने के बाद से ही उनकी राम जन्मभूमि की यात्रा की काफी चर्चा थी। साथ ही योगी के सीएम पद संभालने के बाद से राममंदिर का मुद्दा एक बार फिर से उठ गया। योगी के अयोध्या दौरे पर सबकी नजरें हैं। योगी आदित्यनाथ करीब 9 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। 

ये रहेगा कार्यक्रम:

योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 9.20 बजे अयोध्या के हनुमानगढी पहुंचेंगे। उसके बाद 9.20 से 11 बजे तक हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, राम की पैड़ी एवं सरयू दर्शन करेंगे। फिर 11 बजे राम की पैड़ी, अयोध्या से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.25 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के हाल में पहुंच कर पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में फैजाबाद मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें फैजाबाद मंडल के मंत्री, सांसद एवं विधायक के अतिरिक्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More