देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । देश के अलग अलग हिस्सों में हो रहे किसान आंदोलनों को लेकर किसान अब एकजुट होने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए किसान संगठन साझा रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं। किसान आंदोलन पर साझा रणनीति बनाने के लिए आज दिल्ली में 50 किसान संगठनों के प्रतिनिधि बडी बैठक करने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन किसान संगठनों की बैठक में आंदोलन को और तेज करने के लिए आगे की योजना पर विचार किया जाएगा। 50 किसान संगठनों की यह बैठक दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में होने जा रही है। ज्ञातव्य है कि अभी मध्यप्रदेश महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और तेलंगाना में किसान आंदोलन की आग फैली हुई है। वहीं दिल्ली में आज होने जा रही किसान संगठनों की बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि किसान संगठन पहले ही 9 अगस्त को देशभर के हाईवों को जाम करने और जनवरी में दिल्ली में एक बडा किसान आंदोलन करने की योजना बना चुके हैं। वहीं गुजरात में कांग्रेस ने कहा है कि अगर यहां भी किसानों की मांगें जल्द पूरी नहीं होती तो वो राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू कर देगी। साथ ही महाराष्ट्र के किसानों ने भी फडणवीस सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है जो आज खत्म होने जा रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना भी किसानों के पक्ष में आ गई है। महाराष्ट्र के किसानों ने फडणवीस सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 12 जून से किसानों का आंदोलन फिर शुरू होगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 6 सदस्य मंत्रिमंडल समूह का गठन किया है जो किसानों से बातचीत के बाद सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा