देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना का कहन जारी है। जनपद के उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार का कोरोना के चलते निधन हो गया। उनका इलाज नोएडा स्थित अस्पताल में चल रहा था। वह 55 वर्ष के थे। धुरेंद्र कुमार मथुरा में जुलाई 2017 से कार्यरत थे और उनकी पहचान बेहद मेहनती, ईमानदार और काबिल अधिकारियों में होती थी।
मूल रूप से पीलीभीत के निवासी धुरेंद्र कुमार ने कृषि विभाग की अपनी पोस्टिंग के दौरान ही नोएडा में आवास बना लिया था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। सन 2017 में धुरेंद्र कुमार ने कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक के तौर पर मथुरा में ज्वाइन किया था।
धुरेंद्र कुमार मथुरा में 27 अप्रैल को बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। इस टेस्ट में धुरेंद्र कुमार पॉजिटिव पाये गए थे। उसके बाद धुरेंद्र कुमार नोएडा स्थित एक अस्पताल में भर्ती हो गए। लेकिन उनका ऑक्सीजन लेवल धीरे-धीरे कम होता गया। शनिवार रात साढ़े दस बजे उनका देहांत हो गया। उनके निधन पर डीएम नवनीत सिंह चहल, एडीएम ब्रजेश कुमार व सतीश त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रबंधक कृभको सुखेंद्र सिंह और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है।
वहीं नयति अस्पताल में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपार्ट में नयति में 21 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं देहात क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के केसों में उछाल आया है। इसी के साथ ही जिले में 337 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र बढा रहा कोरोना के आंकडे
कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना मरीजों के आंकडों को ग्रामीण क्षेत्र भयावह बना रहा है। पिछले साल गांवों में कोरोना के मरीज बेहद कम मिले थे। इस बार ग्रामीण क्षेत्र शहर को भी पीछे छोड रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बल्देव में दो, चैमुहां में 32, नौगांव में दो, तरौली, छाता में 19, फरह जमालपुर, फरह, मिर्जापुर फरह मंे दो, चत्सल मोहल्ला फरह में दो, गाजू राया, फरह में तीन, रैपुरा जाट में दो, बीसू फरह, धाना तेजा फरह मंे दो, बेरी फरह, बबूरी फरह, रेलवे कालोनी बाद, चुरमुरा फरह में दो, नगला मुन्नी फरह, सीएचसी फरह, पींगरी फरह, मकदूम फरह में दो, परखम फरह, मलिकपुर फरह, नवादा फरह में दो, हसनपुर फरह, अजय नगर महावन,राधाकृष्ण कालोनी गोवर्धन, नगला देविया गोवर्धन में दो, टीला ऊपर राधाकुण्ड, अली गोवर्धन, दसविसा गोवर्धन में दो, पेंठा गोवर्धन,रिथौड़ा नन्दगांव, नवीपुर नन्दगांव, राधाकुंड, बीबावली मांट, मांट ब्लॉक मंे 15, बंस महोल्ला बरसाना मंे दो, बिजवारी, नन्दगांव, गाजीपुर नन्दगांव, राधाबाग बरसाना, हाथिया गुर्जर मोहल्ला नन्दगांव में तीन, मोहल्ला मसानी नौगांव छाता, नसीटी मांट, गोवर्धन, मानपुर नन्दगांव, थाना बरसाना, पूर्वी कटरा बरसाना, तिलकविहार कालोनी बरसाना मंे दो, पचहरा नौहझील, जरेलिया बाजना, नौहझील में 19, राया मंे 16, सीएचसी राल, नन्दगांव मंे तीन, ऑफीसर कालोनी कोसीकलां, गोपाल बाग कोसीकलां में दो, मीना नगर कोसीकलां, अग्रवाल कालोनी कोसीकलां में दो, रेलवे स्टेशन कोसीकलां, वसुंधरा कालोनी कोसीकलां, जिंदल कोसीकलां, तंगदा मोहल्ला कोसीकलां, कमलानगर कोसीकलां, चिकसौली नन्दगांव मंे दो, रंकोली नन्दगांव, हिन्दू इंटर कॉलेज नन्दगांव, सिरथला नन्दगांव, कोसीकलां में दो, मनीराम का वास, कोसीकलां, कृष्णा धाम कोसीकलां, हरदेव गंज कोसीकलां में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।













Related Items
राजस्थान में मूसलधार बारिश से कई जिले जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
रुद्रप्रयाग जिले के शहर गुप्तकाशी में विराजमान हैं 'अर्धनारीश्वर'
बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए