देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
तिरुवनंतपुरम। केरल प्रदेश भाजपा ने सबरीमाला मंदिर के रीति रिवाजों और परंपरा की रक्षा के लिए रथयात्रा निकालने की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश प्रमुख पीएस श्रीधरन पिल्लई ने बताया कि एनडीए के नेतृत्व में यह यात्रा आठ नवंबर को कासरगोड से शुरू होगी और 13 नवंबर को पथनमथिट्टा में संपन्न की जाएगी।
पीएस श्रीधरन पिल्लई ने बताया कि पार्टी ने सबरीमाला विषय पर प्रदर्शन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की गिरफ्तारी का विरोध जारी रखने का निर्णय किया है। भाजपा कार्यकर्ता 30 अक्टूबर को डीजीपी कार्यालय के सामने एक दिन का अनशन भी करेंगे। उल्लेख है कि मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का विरोध लगातार किया जा रहा है। सबरीमाला मंदिर की पुरानी परंपरा है कि 10 से 50 वर्ष की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि न्यायालय को भी जनता की आस्थाओं को ध्यान में रखकर निर्णय करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हम श्रद्धालुओं के साथ हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य