BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'सूर्यवंशी'

मुंबई। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने अपनी एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ने टीजर का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि पिछले साल इसी दिन कैसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था लेकिन महामारी के कारण फिल्म के आने में देरी हो गई। "वादा हमेशा वादा होता है। हमने आपको 'सूर्यवंशी' फिल्म सिनेमाघरों में दिखाने का वादा किया था और हम वो वादा पूरा करेंगे। आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है! आ रही है पुलिस..सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।"

शेट्टी के जन्मदिन को लेकर अक्षय ने उनके लिए एक खास पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने सूर्यवंशी के सेट से दोनों की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "रोहित के साथ जुड़ना सबसे आसान था क्योंकि हम दोनों में एक चीज को लेकर जुनून कॉमन है, वो है एक्शन! जन्मदिन मुबारक हो रोहित, आपको एक्शन से भरपूर अगले वर्ष की शुभकामनाएं।"

इस फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन और कैटरीना कैफ भी हैं। 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More