BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इस्पात का उपभोग जुलाई में 3.7 फीसदी बढ़ा

इस्पात का उपभोग जुलाई में 3.7 फीसदी बढ़ाकोलकाता। देश में इस्पात के उपभोग में साल-दर-साल आधार पर जुलाई में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल 69.05 लाख टन इस्पात का खपत हुआ, जबकि इस दौरान निर्यात में 64 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस्पात मंत्रालय के नवीनतम रिपोर्ट से शनिवार को यह जानकारी मिली। 

 

मंत्रालय की संयुक्त संयंत्र समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जुलाई में इस्पात का कुल उपभोग 69.05 लाख टन हुआ, जोकि जून की तुलना में 4.2 फीसदी कम है, जबकि साल 2016 के जुलाई की तुलना में यह 3.7 फीसदी अधिक है।’’

 

देश में अप्रैल-जुलाई की अवधि में तैयार इस्पात का कुल खपत 2.79 करोड़ टन रहा, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.4 फीसदी अधिक है। 

 

वहीं, अप्रैल-जुलाई अवधि में तैयार इस्पात के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 65.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 28.07 लाख टन इस्पात का निर्यात किया गया। जुलाई में 7.7 लाख टन टन इस्पात का निर्यात किया गया, जोकि जून की तुलना में 19 फीसदी अधिक है और एक साल पहले के समान माह की तुलना में 64 फीसदी अधिक है। 

 

हालांकि कुल तैयार इस्पात के आयात में चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 25.05 लाख टन तैयार इस्पात का निर्यात किया गया। 

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More