BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी चुनाव: छठे चरण के लिए वोटिंग जारी, 3 बजे तक 48.73% मतदान

LIVE यूपी चुनाव: छठे चरण के लिए वोटिंग जारी, 3 बजे तक 48.73% मतदानलखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। गौरतलब है कि छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। छठे चरण में कुल 635 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला 1.72 करोड मतदाता करेंगे। वोटिंग के लिए दस हजार आठ सौ बीस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

ज्ञातव्य है कि इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ, मऊ और बलिया शामिल है। पहले एक घंटे में मतदान धीमा रहा है। यूपी में छठे चरण के मतदान के लिए 3 बजे तक 48.73 फीसदी मतदान हुआ। 

उत्तर प्रदेश के छठें चरण की वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक 37.85 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यूपी में सुबह 11 बजे तक 23.28 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। 9 बजे तक देवरिया में 10.7फीसदी , महाराजगंज में 11फीसदी, बलिया में 11फीसदी और कुशीनगर में 10.8 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

इनमें से सबसे ज्यादा गोरखपुर शहर सीट पर 23 और आमजगढ-गोहना सीट पर सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह से ही लोग वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंच रहे हैं। गोरखपुर सीट से बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ सुबह ही वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे। वोट डालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि इस बार के चुनाव में जनता को सपा और बसपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी।छठे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर: 

छठे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें देवरिया के सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ, आजमगढ के सांसद और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। साथ ही मऊ और गाजीपुर में अंसारी बंधुओं के भाग्य का भी फैसला होगा। 

ज्ञातव्य है कि मऊ सीट से जेल में बंद मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके पुत्र अब्बास अंसारी, पनियारा से उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के पूर्व सभापति गणोश पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं दरियागंज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, पडरौना से स्वामी प्रसादउ मौर्य, नौतनवा सीट से जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More