BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एयरटेल मुफ्त देगी 3 जीबी का 4-जी मासिक डेटा

एयरटेल मुफ्त देगी 3 जीबी का 4-जी मासिक डेटानई दिल्ली । देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी मौजूदा असीमित कॉलिंग योजना का विस्तार करते हुए इसमें 3जीबी का मुफ्त 4-जी मासिक डेटा जोड दिया है। एयरटेल यह सुविधा उन ग्राहकों को देगी जो अभी उसकी 4-जी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। 

भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि ग्राहकों को 31 दिसंबर, 2017 तक हर महीने 3जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। यह पेशकश चुनींदा प्रीपेड और पोस्टपेड पैक के साथ मिलेगी। यह मुफ्त डेटा पैक या प्लान के लाभ से अलग होगा। योजना के तहत एयरटेल 12 महीने तक 9000 रूपये के मुफ्त डेटा की पेशकश करेगी। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए होगी जो एयरटेल के 4जी नेटवर्क की ओर स्थानांतरित होंगे। 

बयान में कहा गया है कि यह 12 महीने की पेशकश 4जी मोबाइल हैंडसेट वाले उन सभी ग्राहकों के लिए होगी जो भी एयरटेल के नेटवर्क पर नहीं हैं। कोई भी उपभोक्ता, एयरटेल के मौजूदा ग्राहक सहित, 4जी हैंडसेट की ओर उन्नयन पर इस पेशकश का लाभ ले सकते हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More