BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

27 वर्ष से फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। गांधी नगर थाने में दर्ज प्रकरण में पिछले सत्ताईस वर्ष से फरार चल रहे तीन हजार के ईनामी बदमाश को आखिरकार सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मनोहर सिंह (58) टोडारायसिंह टोंक हाल रेलमगरा राजसमंद का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर उसे मालपुरा गेट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज थमाकर फरार होने का मुकदमा वर्ष 1993 में दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वह फरार हो गया। लम्बे समय से वांछित चलने के कारण वर्ष 2013 में उसकी गिरफ्तारी को लेकर 3 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह फरारी काटने हिमाचल चला गया था। वर्ष 2005 तक उसने हिमाचल प्रदेश की सीमावर्ती इलाके में दवाई फैक्ट्री में काम किया, जिसके बाद माईनिंग का काम करने लगा। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More