BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्कूल बंद ना हो, इसलिये रातभर 250 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे छात्र

स्कूल बंद ना हो, इसलिये रातभर 250 KM पैदल चलकर CM से मिलने पहुंचे छात्रबेंगलूरु। अपने स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए एक सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने न केवल रातभर पैदल 250 किमी की यात्रा की बल्कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्कूल को बचाने की कोशिश की। मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के अलाघट्टा के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। 

अन्य जगह स्थानांतरण करने की मिली थी जानकारी

यहां 24 साल पुराने सरकारी स्कूल को यहां से 15 किमी दूर अन्य जगह स्थानांतरण किए जाने की योजना थी। इसके बाद स्कूल बंद होने की बात पता चलते ही स्कूल शिक्षक और विद्यार्थियों ने मिलकर रात भर 250 किलोमीटर की यात्रा की और सोमवार सुबह मुख्यमंत्री एच.डी कुमारस्वामी से मुलाकात की।

स्कूल बंद नहीं होगा

स्कूली ड्रेस में स्कूल के 43 विद्यार्थी सुबह पांच बजे बेंगलूरु के जेपी नगर में मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंचे। छात्रों को सुबह 10.45 बजे मिलने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सीएम ने मुलाकात की और विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि स्कूल बंद नहीं होगा। 

अकादमिक कक्षाएं शुरू होने के कारण बढ़ी चिंता 

छात्रों ने कहा कि उन्हें 16 जून को अधिकारियों ने बताया था कि उनके स्कूल को कहीं अन्य स्थानांतरित किया जा रहा है। विद्यार्थियों की चिंता इसलिये भी बढ़ गई थी क्योंकि इस अकादमिक वर्ष के लिए कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। जबकि माध्यमिक कक्षा तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। इसके बाद ग्रामीणों के साथ, परेशान छात्रों ने रविवार को रात 11.30 बजे अपने गांव को छोड़ दिया था। 

 

 

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More