BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यूपी में शून्य तक गिरा पारा, 24 घंटे में 9 की मौत

यूपी में शून्य तक गिरा पारा, 24 घंटे में 9 की मौतलखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि गुरुवार और शुक्रवार की रात पारा शून्य तक गिर गया और अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। साइबेरियन व स्थानीय हवाओं की आपसी क्रिया से पैदा हुए विंड चिल्ड इफेक्ट के कारण पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता के मुताबिक 19 जनवरी तक न्यून्तम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के भीतर ही रहने की संभावना है। मौजूदा समय में पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में कोहरा बढऩे का अनुमान है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में पारा एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूतनम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 1़5 डिग्री सेल्सियस, इलााहाबाद का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्दी से हुई 9 मौतें:

सर्दी से बीते 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हो गई। कानपुर देहात के अफसरिया गांव में रामदुलारे (45), रसूलाबाद में होमगार्ड राकेश तिवारी (35), अकबरपुर के ज्योतिष गांव में राजाराम (75) ने सर्दी से दम तोड़ दिया। कन्नौज में शारदा पाठक, डॉ.राकेश गर्ग और कृपाशंकर की मौत सर्दी लगने से हुई। बस्ती के हरैया में छावनी के फागू, परसरामपुर के हसरुद्दीन और अब्दुल कलाम की मौत हो गई।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More