BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा को मिलेगी 236 सीटें, दबाव में बदले एग्जिट पोल के नतीजे: रामगोपाल

सपा को मिलेगी 236 सीटें, दबाव में बदले एग्जिट पोल के नतीजे: रामगोपालनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के नतीजों पर समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने सवाल उठाए हैं। एग्जिट पोल के बाद शुक्रवार को सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उनके पास सूचना है कि न्यूज चैनलों ने बीजेपी के दबाव में आकर असली एग्जिट पोल के नतीजों को बदला है। रामगोपाल ने कहा कि सपा को 236 सीटें और सपा जीत के बाद सैफई में होली मनाएगी।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उनके पास ऐसी सूचना है कि कुछ दिन पहले ही दबाव में समाचार चैनल्स ने एग्जिट पोल के वास्तविक नतीजों को बदला है। 

 

इससे पहले रामगोपाल ने गुरूवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव को लगातार दूसरा कार्यकाल मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर पार्टी को राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल होगा। उन्होंने खंडित जनादेश की संभावना से इनकार किया।

 

सपा नेता जूही सिंह ने भी कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। हम एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं रखते हैं। जूही ने कहा कि अगर त्रिशंकु विधानसभा के हालात बनते हैं, तो हम किसी भी कीमत पर भाजपा को रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को विधायकों को खरीदने नहीं देंगे। गौरतलब है कि पांच राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद गुरुवार को आए एग्जिट पोल में भाजपा को फायदे में दिखाया गया है। हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि इन राज्यों में सरकार किसकी बनेगी। सभी सर्वेक्षणों में अलग-अलग दावे किए गए हैं। 

 

इन सर्वेक्षणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन दूसरे जबकि बसपा तीसरे नंबर पर है। छह न्यूज चैनल के सर्वे में सिर्फ न्यूज 24-टुडे चाणक्य व इंडिया टुडे-एक्सिस ने यूपी में भाजपा को बहुमत में दिखाया है। अन्य चैनलों के अनुसार, भाजपा बहुमत के आंकड़े से पीछे है। ऐसे में यूपी में त्रिशंकु जनादेश के आसार भी दिख रहे हैं।

 

 

संसद परिसर में पार्टी के महासचिव ने संवाददाताओं से कहा, समाजवादी-कांग्रेस को संयुक्त रूप से पूर्ण बहुमत मिलेगा। हम 236 से 240 सीटें जीतेंगे और त्रिशंकु विधानसभा का तो सवाल ही नहीं उठता। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सरकार बनाने के दावे पर यादव ने कहा कि उसे जमीनी सच्चाइयों का भान ही नहीं है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More