BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी के मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 23 यात्रियों की मौत, 40 घायल

यूपी के मुजफ्फरनगर में उत्कल एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 23 यात्रियों की मौत, 40 घायललखनऊ। पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इस हादसे में कम से कम 23 यात्रियों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मेरठ-सहारनपुर रेलखंड में यह भीषण हादसा शाम लगभग 5.45 बजे हुआ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है, 23 लोगों की मौत हुई है और 40 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले जारी विज्ञप्ति में घायलों की संख्या 400 बताई गई थी। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, बोगियों को काटकर शवों को निकाला जा रहा है। 

 

मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा कि गाड़ी के 14 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। पुलिस और रेलवे के अधिकारी इस हादसे को आतंकवादी घटना मानने से इनकार नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, राहत एवं बचाव काय्र जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीडि़तों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही उप्र के मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और सतीश महाना को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। इस घटना को लेकर योगी ने मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी से बात कर सभी घायलों का अस्पताल में निशुल्क समुचित इलाज करने को कहा है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस हादसे में मरने वालों के परिजन को 3.5-3.5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के परिजन को 50-50 हजार रुपये और मामूली घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर रेल की पटरी टूटी पाई गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुचे गए हैं। यह रेलगाड़ी पुरी से हरिद्वार जा रही थी। इसे रात नौ बजे हरिद्वार पहुंचना था। दुर्घटना के बाद सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे के पीछे साजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि पटरी टूटी हुई मिली है। इससे पूर्व हादसे के बारे में उप्र के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया, उत्कल एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना है। इसमें एक दो डिब्बे नजदीकी घरों में भी घुस गए हैं। सूचना के बाद ही तुरंत जिले के एसएसपी और जिलाधिकारी को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया, अभी यह कह पाना मुश्किल है कि कितने लोग हताहत हुए हैं। हादसे कैसे हुआ, इसकी जांच रेलवे की तरफ से की जाएगी। सभी सरकारी और निजी एंबुलेंस को जल्द से जल्द घटनास्थल पर ले जाने का आदेश दिया गया है। ज्ञात हो कि कानपुर के पास पुखरायां में भी पिछले साल इसी तरह का हादसा हुआ था। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ सामने आया था। एनआईए इसकी जांच कर रही है।

 

 

लाइव अपडेट

 

-रेल मंत्री ने कहा, मुजफ्फरनगर रेल हादसा का बचाव कार्य पूरा हुआ। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पर पूरी नजर रखी है।

-रेल अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकतर घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

-यूपी में बड़ा रेल हादसा, 23 यात्रियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल।

-यूपी के सीएम ने भी किया मुआवजे का ऐलान,मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देगी यूपी सरकार।

-पीएम मोदी ने कहा, रेल हादसा दुखद, केंद्र और यूपी सरकार कर रही है हर संभव मदद।

-जेनरेटर की मदद से रोशनी कर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।

-बिजली नहीं होने के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा।

-इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण पटरी से उतरे डिब्बे।

- जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 0131 2436918, 2436103. 2436564 खोले गए हैं। यह कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में खोला गया हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया।

- ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे। इस स्थिति में दुर्घटना के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता: अनिल सक्सेना (प्रवक्ता, रेलवे )

- रेलवे ने मृतकों के लिए 3.5 लाख रुपये, घायलों के लिए 50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 25 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

-राहुल गांधी ने ट्वीट कर हादसे में मरने वालों पर शोक प्रकट किया।

आनंद कुमार बोले, इस हादसे में 13 लोगों की मौत और करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर ऐम्बुलेंस पहुंच चुकी है।

-पीएमओ ने ट्वीट कर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। पीएमओ ने ट्वीट कर हादसे में घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। साथ ही कहा, रेल मंत्रालय पूरी घटना पर नजर रखे हुए है। रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार राहत पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

-प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। 

-रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा, कोई गड़बड़ी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-हादसे में 10 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।

-रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 9760534054/ 5101 जारी किया।

- 44 बचाव कार्यकर्ताओं और 2 खोजी कुत्तों के साथ एनडीआरएफ की टीम रवाना हुई।

-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने ली ट्रेन हादसे की जानकारी, हादसे पर दुख जताया। 

-गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने का काम शुरू।

-घायल लोगों का मौके पर ही चल रहा है उपचार।

-यूपी एटीएस की टीम डीएसपी अनूप सिंह के नेतृत्व मे रेल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना। 

-रेल मंत्री का ट्वीट, घटनास्थल पर मेडिकल वैन रवाना की गई हैं। पीडि़तों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

-रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

-अपुष्ट खबरों के मुताबिक 6 लोगों के मरने की खबर।

-रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 5 बजकर 46 मिनट पर हादसा हुआ।

-घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही है।

-रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

-शुरूआत में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

-ट्रेन हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन रोका।

-पटरी से उतरकर एक डिब्बा घर में जा घुसा।

-राहत और बचाव कार्य मेें जुटे ग्रामीण।

-एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए तैयार।

-दो यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल।

-ट्रेन के 6 डिब्बे खतौली के पास पटरी से उतरे।

-उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More