BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

अप्रैल महीने की पहली तारीख को मिले 22 कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। अपै्रल महीने का आगाज ठीक नहीं हुआ है। महीने की पहली तारीख को ही 22 नये कोरोना पाॅजिटिव सामने आये हैं। महिला आश्रय सदन वृंदावन से सात कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट एक साथ सामने आई हैं।

बरसाना से भी एक कोरोना पाॅजिटिव मिला है। कोरोना के लगातार बढ रहे मरीजों की संख्या चिंता का शबब बन रही है। बावजूद इसके आम आदमी कोरोना से बचाव के सामान्य उपायों से भी दूरी बनाये हुए हैं। मास्क लगाने से लोग परेहज कर रहे हैं। दो गज की दूरी का सिद्धांत लोग नहीं अपना रहे हैं।

एक अप्रैल को सामने आये कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में राधा रमनरेती मंदिर मथुरा से एक, राधा रमन मंदिर वृंदावन से एक, एमआरएन मथुरा से एक, सेवाकुंज से एक, राजमंदिर वृंदावन से एक, आचार्य पीठ सेवाकुंज इमीलीतला गली वृंदावन से एक, द्वारिकेशपुरी कच्ची सडक से एक, कैलाश नगर मथुरा से एक, ओमनगर मथुरा से एक, शिवासा स्टेट मथुरा से एक, शास्त्री नगर मथुरा से एक, डैपीयर नगर से एक, कृष्णा विहार से एक, गोविंद नगर से एक है।  

45 साल से उपर के लोगों को एक अप्रैल से टीके लगना शुरू


जनपद में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीका लगाने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है। एक सैकड़ा से अधिक सरकारी एवं निजी केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। चार हजार वैक्सीन आगरा से प्राप्त हुई हैं। गुरुवार का टारगेट 10 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का है।

जनपद में यहां लग रहे हैं टीके


जनपद में 82 सरकारी एवं 23 प्राइवेट केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन होगा। लक्ष्य 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का है। सीएमओ डाक्टर रचना गुप्ता द्वारा समीक्षा की और निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी मेहनत से कार्य करें। लापरवाही न बरतें। एसीएमओ डाक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More