BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पानी के बिल के बकाया थे 22 करोड़, वसूले सिर्फ 12 करोड़

पानी के बिल के बकाया थे 22 करोड़, वसूले सिर्फ 12 करोड़चंडीगढ़। शहर में पानी का बिल जमा नहीं कराने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नगर निगम ने अंतिम चेतावनी दी है। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई तो निगम पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए निगम ने चार टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी के अनुसार निगम को वाटर वाटर बिल डिफाल्टरों से कुल 22 करोड़ रुपए वसूलने हैं। अप्रेल में निगम ने करीब 614 डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन भी काटे। सख्ती के बाद निगम अब तक 12 करोड़ रुपए ही वसूलने में कामयाब रहा है और अभी भी 10 करोड़ रुपए वसूलने बाकी हैं। अब निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी है कि यदि बकाया भुगतान जमा नहीं करवाया तो कनेक्शन काटने का काम शुरू किया जाएगा।

 

इन गांवों में कालोनियों में सबसे ज्यादा बकाया

शहर में सबसे ज्यादा बकाया राशि इंडिस्ट्रयल एरिया फेस-2 व राम दरबार की है। यहां से निगम को साढ़े चार करोड़ रुपए बकाया राशि वसूलनी है। इसके अलावा डड्डूमाजरा कॉलोनी से 87 लाख, मौली जागरां से 86 लाख, मलोया से 70 लाख, पलसौरा से 62 लाख, बापूधाम कॉलोनी से 42 लाख, सेक्टर-25 कॉलोनी से 32 लाख, डड्डूमाजरा गांव से 17 लाख, बडहेड़ी, धनास से आठ लाख व अटावा गांव से 7.2 लाख रुपए की वसूली की जानी है।

 

इस संबंध में चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करवाएं। इसके लिए चार टीमों को भी काम में लगाया गया है। इसके बावजूद यदि बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More