BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

22 फरवरी से फिर से हाइब्रिड मोड में खुलेगा बीएचयू

वाराणसी । कोविड-19 महामारी के कारण लंबे अंतराल से बंद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) 22 फरवरी से फिर से खुलने जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिर से नियमित कक्षाएं शुरू करने के लिए तैयारी कर ली है। इससे पहले 17 फरवरी से यूनिवर्सिटी हॉस्टल भी खुल जाएंगे। बीएचयू के प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा कि कुलपति ने संस्थानों के निदेशकों, डीन, रजिस्ट्रार, छात्र कल्याण के डीन, चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया है। हालांकि 22 फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होने के अलावा ऑनलाइन क्लासेस भी चलेंगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कक्षाओं की समय सारणी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। हॉस्टल खोलने से पहले सैनेटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही सभी स्टूडेंट्स के लिए तय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए केंद्रीय पुस्तकालय में बैठक क्षमता बढ़ाई गई है। यहां एक बार में 200 स्टूडेंट्स केंद्रीय और साइबर लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे। यूनिवर्सिटी कैंपस की कैंटीन और अन्य दुकानें भी जल्द खोली जाएंगी।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More