देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुडी हुई है। कांग्रेस ने रविवार को कर्नाटक चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
पार्टी की पहली सूची में कुल 218 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी से टिकट दिया है। वहीं पार्टी ने इस बार सिद्धारमैया के बेटे को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ यतींद्र वरुणा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को शिकारीपुरा से टिकट दिया है।
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 15 मई को होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कर्नाटक 2026 की दहलीज़ पर
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज