BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : दूध बेचकर जुटाए 21 हजार रूपये महिला ने दिये प्रधानमंत्री कोष में दान

मथुरा। बडे दिलवाले उन तमाम तथाकथित समाजसेवियों को आइना दिख रहे हैं जिन्होंने अपने नाम के आगे समाजसेवी ही लिख दिया है। राया क्षेत्र के गांव थना अमर सिंह में गाय का दूध बेचने वाली महिला  उर्मिला देवी ने कोरोना पीड़ितों के लिए 21 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दान किये। साथ ही सभी से अपील की है कि वह भी इस संकट के समय देश के साथ रहें। उर्मिला देवी के पति बच्चू सिंह ने बताया कि वह अपनी गाय का दूध बेचती हैं और पैसे जुटाती है। 21 हजार रूपये जुटाये थे जिसे दान किया है। हमंे भी उनके पफैसले से खुशी है।
चेयरमैन गोकुल संजय दीक्षित के मित्र योगेश शर्मा ने फरीदाबाद की एक संस्था से निवेदन किया किया वह कुछ मदद करें। इसी से 50 गरीब लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। चेयरमैन नगर पंचायत संजय दीक्षित ने गुजरात के तीर्थ यात्रियों और दूसरे लोगों से अपील की है कि ब्रज में रहने वाले गरीब लोगों की मदद को आगे आएं।
    लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के जिलाध्यक्ष जीवतराम चंदानी ने बताया कि पूरे देश में मदद का यह सिलसिला चल रहा है। इस समय लोग घरों में बंद है, उनके रोजगार भी बंद हैं। ऐसे में पंचायत ने समाज के जरुरतमंद व्यक्ति या परिवार को खाद्य सामग्री को एक निश्चित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने बताया कि शनिवार को गऊघाट, ज्योति नगर, राधिका विहार, पुष्पांजलि, गोपाल पुरा टाउनशिप आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद सिंधी परिवारों को दस किलो आटा, दो किलो चावल, दो किलो चीनी, एक लीटर तेल, एक किलो दाल तथा चाय पत्ती, नमक और बिस्कुट के पैकेट आदि खाद्य सामग्री की एक-एक किट पहुंचाई गई है। अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने कहा कि मदद का यह क्रम जारी रहेगा।
जंक्शन रेलवे स्टेशन के तीनों सर्कुलेटिंग एरिया में करीब 150 ऐसे लोग सड़क पर अपना आशियाना बनाए हैं जो ट्रेनों के बंद हो जाने के बाद अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके थे। इनके लिए आरपीएफ बैरक में पूरी सब्जी तैयार कराई गई। इसके बाद आरपीएफ के जवान इन लोगों को भोजन कराने निकल पड़े। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। भोजन करने वालों को एक एक मीटर के फांसले पर बैठा कर भोजन कराया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे लोगों को भोजन कराया गया जो लॉकडाउन के चलते अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके हैं। करीब 150 लोगों को पूरी सब्जी वितरित की गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More