BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

21 फरवरी को रिलीज होगी THE HUNDRED BUCKS फिल्म

जयपुर । THE HUNDRED BUCKS फिल्म 21 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना ने बताया कि इस फिल्म के डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह हैं और फिल्म के प्रड्यूसर रजनीश रामपुरी, संदीप पुरी, वैभव तोमर, डॉ.प्रतिमा और डॉ रितु सिंह है ।

फिल्म के पोस्टर को देखने से यह पता चलता है कि यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी । बॉलीवुड के शुरुआती दिनों से ही महिला प्रधान फिल्मों का अपना एक अलग स्थान रहा है चाहे वह 1957 में आई फिल्म मदर इंडिया हो या हाल ही में आई रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी ।

 

फिल्म के पोस्टर में फिल्म की मुख्य अदाकारा कविता त्रिपाठी को हाईलाइट किया गया है. जैसा कि फिल्म का टाइटल THE HUNDRED BUCKS यानी कि सौ रुपये का नोट है । इसमें क्या रहस्य है यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा । कविता त्रिपाठी के अलावा इस फिल्म में दिनेश बावरा, जाहिद शेख जैसे कलाकारों का भी मुख्य योगदान रहा है ।

हालांकि फिल्म मेकर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि यह समाज के एक संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म है । फिल्म के प्रोड्यूसर वैभव तोमर का कहना है कि संवेदनशील विषयों पर फिल्म बनाना वाकई एक कठिन काम है । लेकिन फिल्म के डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह के अनुभव से इसे बहुत ही अच्छे तरीके से प्रदर्शित किया जा रहा है ।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More