BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

2019 में BJP के साथ जारी रहेगा JDU का गठबंधन, नीतीश ने दी ये चेतावनी

2019 में BJP के साथ जारी रहेगा JDU का गठबंधन, नीतीश ने दी ये चेतावनी बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान अब समाप्त होती नजर आ रही है। रविवार को नई दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने ऐलान किया है कि 2019 में बीजेपी के साथ उसका गठबंधन जारी रहेगा और दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। कुछ मामलों को लेकर जेडीयू ने नाराजगी भी जाहिर की है।

बैठक में अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी को चेतावनी देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, सबसे खराब स्थिति में भी जेडीयू को 17 फीसदी वोट मिला था। जो हमें राजनीति में इग्नोर करने की कोशिश करेगा वो खुद राजनीति से इग्नोर जाएगा। नीतीश कुमार का यह बयान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह के साथ होने वाली बैठक के ठीक पहले आया है।

वहीं महागठबंधन में कांग्रेस द्वारा मिले आमंत्रण पर जेडीयू नेता के सी त्यागी ने साफ किया कि जब तक कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर अपने स्टैंड को साफ नहीं करती है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। के सी त्यागी ने कहा, जब तक कांग्रेस आरजेडी जैसी भ्रष्ट पार्टी पर अपना स्टैंड साफ नहीं करती है, हम नहीं जानते कि किस तरीके से आगे बात की जाय।

एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर के सी त्यागी ने कहा, हम एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में हैं लेकिन हमें नहीं लगता है कि यह आसानी से करवाया जा सकता है। हालांकि हम इसका विरोध नहीं कर सकते क्योंकि यह कम खर्च में चुनाव करवाने, काला धन को रोकने और बेहतर गवर्नेंस की तरफ एक कदम है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More