BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विराट कोहली ने कहा, जब एमएस ने मुझे कप्तानी सौंपी थी तो...

विराट कोहली ने कहा, जब एमएस ने मुझे कप्तानी सौंपी थी तो...सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार से शुरू होने जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने से एक जीत दूर है। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम अगर सिडनी में जीती या मैच ड्रॉ भी किया तो यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय क्रिकेट टीम की पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी। लेकिन, कप्तान विराट कोहली इस इतिहास को ज्यादा तवज्जो देते नहीं नजर आ रहे हैं। 

 

आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 में महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट ने एससीजी मैदान से ही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी और उनके पास इसी मैदान पर इतिहास रचने का मौका है। इन तीन वर्षों में विराट ने भारत को टेस्ट में दुनिया की नंबर-1 टीम बनाया है और अब वे ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का इतिहास रचने से बस एक जीत दूर हैं। 

 

विराट ने मैच की पूर्वसंध्या पर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो यह एक बड़ी सीरीज जीत होगी क्योंकि यह वह जगह है जहां से हमने बदलाव की शुरुआत की थी। जब एमएस (धोनी) ने मुझे कप्तानी सौंपी थी तो उस समय हम पूरी तरह से एक युवा टीम थे जिसने विश्व रैंकिंग में नंबर-6 और 7 से आगे का सफर शुरू किया था। उन्होंने कहा कि अब हम फिर नंबर-1 टेस्ट टीम हैं। हम इस लय को आगे भी जारी रखना चाहते हैं और उसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं जैसी कि हमने अब तक इस सीरीज में खेली है।

यह पूछे जाने पर कि क्या टीम इस बात को दिमाग में रखकर मैदान में उतरेगी कि वह पहली बार सीरीज जीतने जा रही है, भारतीय कप्तान ने कहा, यदि मैं ईमानदारी से कहूं तो यह इतिहास बदलने को लेकर नहीं है। हम इसलिए यह मैच जीतना चाहते हैं क्योंकि एक क्रिकेटर के नाते हम यह समझते हैं कि यहां तक आना और खेलना कितना मुश्किल है। 

 

भारत ने सिडनी टेस्ट के लिए टीम में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनरों को शामिल किया है। हालांकि अश्विन का अभी भी खेलना तय नहीं माना जा रहा है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चोट के कारण बाहर हो गए हैं और बल्लेबाजी में रोहित शर्मा अपनी बेटी की जन्म के कारण वापस स्वदेश लौट गए हैं। विराट ने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। आप देख सकते हैं कि सभी खिलाडिय़ों की शारीरिक भाषा हमेशा से सकारात्मक रही है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More