BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अगस्ता वेस्टलैंड पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे ये छह सवाल

अगस्ता वेस्टलैंड पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे ये छह सवालनई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला में ईडी की ओर से सोनिया गांधी का नाम आने पर कांग्रेस बैक फूट पर आ गई है। कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सामने आए। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने घोटाले वाली अगस्ता कंपनी को ब्लैकलिस्ट से बाहर कर हेलीकॉप्टर बनाने का ठेका दिया और इस तरह चौकीदार चोर है का पार्ट 2 भी हमारे सामने आ गया है। 

कांग्रेस के सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी पर आरोप लगाए कि क्रिश्चियन मिशेल पर गांधी परिवार का नाम लेने का दबाव बनाकर प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस की छवि को दागदार करना चाहते हैं जबकि चौकीदार खुद दागदार है। सुरजेवाला ने बताया कि यूपीए सरकार में फरवरी 2010 में अंतराष्ट्रीय टेंडर के बाद 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर का सम्पर्क अगस्ता वेस्टलैंड को मिला। मीडिया रिपोर्ट के बाद सरकार ने जांच प्रारंभ कर दी। इसमें 27 फरवरी, 2013 को मामले को जेपीसी में भेजा और 1 जनवरी, 2014 को यूपीए सरकार ने कॉन्ट्रेक्ट को रद्द कर दिया। तब तक 1620 करोड़ का भुगतान हो चुका था और 3 हेलीकॉप्टर आ गए थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा सरकार ने कम्पनी के 23 मई, 2014 को 228 मिलियन यूरो की बैंक गारंटी जब्त की। 2068 करोड़ रुपया वसूल कर लिया और तीनों हेलीकॉप्टर भी जब्त कर लिए गए। इसका तात्पर्य 1620 करोड़ का भुगतान के बदले दुगना पैसा 2954 करोड़ रुपया जब्त कर लिया। वहीं 15 फरवरी, 2013 को अगस्ता को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की जो 3 जुलाई 2014 को पूरा हो पाई। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद 22 अगस्त, 2014 में मोदी सरकार ने अगस्ता की ब्लैकलिस्टिंग खत्म कर दी, जबकि सीबीआई की जांच हो रही थी। 3 मार्च, 2015 में अगस्ता को मेक इन इंडिया का हिस्सा बना लिया गया। 8 अक्टूबर 2015 को एफआईपीबी से इजाजत दिलवाकर रक्षा हेलीकॉप्टर भारत में बनाने की इजाजत दे दी। 

 

साल 2017 में 100 नौसेना हेलीकॉप्टर खरीद में हिस्सेदार बना लिया गया। 8 जनवरी 2018 को इटली की अदालत ने 12 हेलीकॉप्टर की बिक्री के मामले में कम्पनी के अधिकारियों को सारे आरोपों से बरी कर दिया। मोदी सरकार इस मामले में पार्टी है, लेकिन उसने अपील नहीं की। ऊपरी अदालत ने भी इस निर्णय पर मुहर लगाई है।कांग्रेस ने कहा कि हम मोदी सरकार से 6 सवाल पूछ रहे हैं, अगस्त को ब्लैक लिस्ट से क्यों हटाया?,अगस्ता वेस्टलैंड को मेक ईन इंडिया में शामिल क्यों किया?, एफआईपीबी से निवेश की इजाजत देकर हेलीकॉप्टर उत्पादन की इजाजत क्यों दी?, नौसैनिक हेलीकॉप्टर की निविदा की इजाजत क्यों दी?, अन्तराष्ट्रीय अदालत में मुकदमें क्यों हारी? अपील क्यों नहीं किया? , मिशेल का इस्तेमाल खुद के घोटाले छुपाने के लिए क्यों कर रहे हैं?।

 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि मोदी अगस्ता के सहकारी हैं और अपनी सांठगांठ छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछा कि अगस्ता कम्पनी को ब्लैक लिस्ट से बाहर क्यों किया और ऐसी कम्पनी जिसका घोटाले में नाम आ रहा था तो उसको ब्लैकलिस्ट से निकालने के पीछे मोदी सरकार के किया छिपे हुए हित थे, इसका खुलासा कर देना चाहिए।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More