BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राज्यपाल को प्रयागराज कुम्भ का निमंत्रण

राज्यपाल को प्रयागराज कुम्भ का निमंत्रणजयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को गुरूवार को यहां राजभवन में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने निमंत्रण पत्र भेंट कर उन्हें कुम्भ में आने का अनुरोध किया। 

 

राज्यपाल सिंह को आज प्रात: शर्मा ने उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आग्रह पत्र, कुम्भ का प्रतीक चिन्ह, निमंत्रण पत्र, पोस्टर व कलैण्डर की प्रति भेंट की। ऊर्जा मंत्री शर्मा ने राज्यपाल सिंह को शॉल ओढ़ाया और पुष्प गुच्छ भेंट कर कुम्भ में आने का आग्रह किया।

 

राज्यपाल सिंह को उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि ‘‘ तीर्थराज प्रयाग में 15 जनवरी से 4 मार्च, 2019 तक आयोजित कुम्भ मेले में आने के लिए आपसे अनुरोध किया जाता है। ‘‘

 

राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रयागराज के पावन संगम तट पर आयोजित होने वाले विश्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समागम के पर्व कुम्भ के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More