देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की कुछ दिनों पहले बुलंदशहर में गोहत्या की अफवाह पर भडक़ी हिंसा पर की गई टिप्पणी पर देश में बवाल मचा हुआ है। दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसे बर्ताव किया जाता है। इस बयान पर नसीरुद्दीन भडक़ते हुए कहा कि पहले अपने देश को संभालें।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , इमरान खान ने लाहौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नसीरुद्दीन शाह की इस टिप्पणी पर कॉमेंट किया। इस मामले को मोहम्मद अली जिन्ना से जोड़ते हुए उन्होंने अल्पसंख्यकों के नाम पर भारत को घेरने का प्रयास किया। खान ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि देश में अल्पसंख्यकों को उचित और समान अधिकार मिल सकें। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की भी यही सोच थी। इमरान खान का इस विवाद में कूदने पर नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तान के इमरान खान को करारा जवाब दिया।
शाह ने द संडे एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि मिस्टर खान को सिर्फ उन विषयों पर ही बात करनी चाहिए जो उनके देश से सम्बंधित हैं न कि उन विषयों पर जिनका उनसे वास्ता ही नहीं है। हम पिछले 70 सालों से एक लोकतंत्र हैं और जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है। आपको बताते जाए कि गत दिनों नसीरुद्दीन ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि कई क्षेत्रों में हम देख रहे हैं कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से ज्यादा अहमियत गाय की मौत को दी जा रही है।
इस वीडियो को शाह ने स्वयं शेयर किया था। इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से ज्यादा एक गाय की मौत को अहमियत दी जा रही है और ऐसे माहौल में मुझे अपने औलादों के बारे में सोचकर फिक्रहोती है। वह कहते हैं कि देश के माहौल में काफी जहर फैल गया है और इस जिन्न को बोतल में डालना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
PM मोदी ने सांसदों को दी सदन में उपस्थित रहने की नसीहत, कहा- 'बदलाव नहीं लाएंगे तो आगे होगा बदलाव'
जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' इस दिन होगी रिलीज
पाकिस्तान: इमरान का दोगला चेहरा सामने आया, हिन्दुओं को नहीं दिया जा रहा है राशन