देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वजन को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज और जिम में पसीना बहाने को ही बेहतर विकल्प मानते हैं लेकिन कुछ लोगों के पास इतना समय नहीं कि वह जिम जा सकें या कुछ लोग हैल्थ प्रॉब्लम्स के चलते जिम में लंबा समय तक एक्सरसाइज नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए हम गजब के टिप्स लाए हैं। बस आपको अपनी डाइट सही करनी हैं, चलिए आज हम बताते हैं कि जिम ना जाने वाले लोग कैसे वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।
भरपूर पानी- सबसे पहले तो अपनी दिनचर्या में पानी को महत्व दें। खूब सारा पानी पीएं। आप सादे पानी के साथ गुनगुने पानी में शहद, नींबू पानी, पुदीना पानी का सेवन भी करें क्योंकि यह विषैले तत्वों को जल्दी बाहर निकालने में मददगार है जिससे वजन भी तेजी से कम होता है। कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं।हरी सब्जियां खाएं- हरी सब्जियों का सेवन करें इसमें विटामिन और मिनरल जैसे तत्व भरपूर होते हैं। शरीर के लिए यह बहुत फायदे होते हैं क्योंकि पानी से भरपूर यह सब्जियां तेजी से वजन घटाती हैं। खीरे व पत्तागोभी का सेवन करें।सुबह-सुबह खाएं कच्चा लहसुन - रोजाना लहसुन की दो-तीन कलियां चबाना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे वजन तेजी से कम तो होता ही है साथ ही रक्त प्रवाह सही होता है और एसिडिटी की परेशानी भी नहीं होती।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इस डांस को कर जल्द घटाएं अपना मोटापा....
जिम जाकर नहीं बल्कि 10 रुपए में घटाएं अपना मोटापा...