BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तेज प्रताप यादव बोले, नीतीश कुमार महागठबंधन में आए तो स्वागत

तेज प्रताप यादव बोले, नीतीश कुमार महागठबंधन में आए तो स्वागतरांची। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि महागठबंधन में नीतीश कुमार आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। यहां पर तेजप्रताप अपने पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे थे। इस मौक पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने यह बात कही। यादव ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद यह साबित हो गया है कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है। 

तेज प्रताप ने कहा कि कोई भी पार्टी जो धर्मनिरपेक्ष हो, उसका महागठबंधन में स्वागत रहेगा। इस अवसर पर यादव ने कहा कि वे मानसिक तनाव से नहीं गुजर रहे हैं। उन्होंने खुद को कृष्ण और अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन करार दिया है। इसके साथ ही यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भी महागठबंधन में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। आपको बताते जाए कि तेजस्वी यादव ने कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार की अब महागठबंधन में एंट्री नहीं होगी।

तेज प्रताप ने बताया कि झारखंड में गैर- भाजपा दलों को एकजुट कर बड़ा कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब हो गई है। यहां पर बात-बात पर हत्याएं होती रहती हैं । अपने गायब रहने के सवाल पर तेज प्रताप ने बताया कि वे वृंदावन चले गए थे, कृष्ण नगरी से सुदर्शन चक्र लेना है। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More