BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भाजपा कार्येकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जलाया पुतला

भाजपा कार्येकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जलाया पुतलाकैथल। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश प्रधानमंत्री पर किये गए कटाक्ष के विरोध में आज कैथल में भारतीय जनता पार्टी के कार्येकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर की अगुवाई में भारी संख्या में भाजपा कार्येकर्ता हाथो में पार्टी का झंडा लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय परिसर के बाहर पहुंचे जहा उन्होंने राहुल गाँधी का पुतला जलाया। 

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर ने कैथल के उपायुक्त को देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया जिस में यह मांग की गई कि राहुल गांधी ने राफेल के मामले में देश के जनता को गुमराह किया है इसलिए उसकी लोकसभा की सदस्य्ता रद्द की जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वन विभाग के चेयरमैन अरुण सराफ और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिपण्णी की है जिस कारण देश भर के भाजपा कार्येकर्ताओं में भारी रोष है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश पर राज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के खिलाफ जहा अभद्र्र भाषा का प्रयोग किया है वही देश भर की जनता को राफेल मामले में पूरी तरह से गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के इतने उच्चे पद पर आसीन है और अच्छी उम्र के होने के बाबजूद भी वे पूरी तरह से समझदार नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बयानबाजी और देश की जनता को गुमराह करने के मामले को लेकर भाजपा पार्टी के कार्येकर्ताओं में बेहद रोष है। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय भारद्वाज, राजपाल तंवर, अशोक भारती, संगीता रानी, मनीष कठवाड़ सहित अनेको उपस्थित थे। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More