देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बिहार को लगा था कि उसके अच्छे दिन आएंगे, लेकिन स्थिति नहीं बदली। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ी जातियों की हकमारी की गई, नौकरियों में उनका हक मारा गया। आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंध अच्छे नहीं हैं। वह लगातार नीतीश कुमार और बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की मांग है कि 2019 के लोकसभा में उन्हें बिहार में चार सीटें दी जाएं। लेकिन बीजेपी उन्हें दो ही सीटें देने पर अड़ी है, यही कारण है कि वह लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल