देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कहते हैं किस्मत जब मेहरबान हो तो सडक पर चलते-चलते इंसान करोडपति बन सकता है। हाल ही में अमेरिका के मेरिलैंड में रहने वाली वेनेसा वार्ड के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। वो रास्ते में चलते-चलते वो करोडपति बन गई।
जी हां, वेनेसा वार्ड घर से गोभी लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन लॉटरी का टिकट दिखने पर उसने अपनी किस्मत आजमाने का सोचा और एक टिकट खरीद ली।
टिकट लेकर घर आने पर जब उसने टिकट स्क्रैच किया तो वह हैरान रह गई। वेनेसा ने पाया कि लॉटरी में उसने 2 लाख 25 हजार डॉलर जीत लिए हैं।लॉटरी जीतने पर वेनेसा ने वर्जीनिया लॉटरी को बताया कि उसने 2 लाख 25 हजार डॉलर की लॉटरी जीती है। जिसे लेकर वह बेहद खुश है। वेनेसा ने बताया कि उसके पिता ने गोभी लेने के लिए उसे बाजार भेजा था, जहां उसे स्पिन स्क्रैच-ऑफ टिकट देखा और अपनी किस्मत आजमाने के उद्देश्य से इसे खरीद लिया।लॉटरी लेकर जब वह घर पहुंची तो उसने उसे स्क्रैच किया तो उसे देखकर वह दंग रह गई। जिसके तुरंत बाद उसने वर्जीनिया लॉटरी को फोन किया और इसकी सूचना दी। वेनेसा ने बताया कि लॉटरी में मिली रकम को वह अपने रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित करके रखना चाहती है।
इसके अलावा इन पैसों से वह अपना डिजनी वर्ल्ड घूमने का भी सपना पूरा करना चाहती है। इसलिए इन पैसों को खर्च करके रखने के बारे में सोच रही है।बता दें वेनेसा के अलावा जुलाई में भी एक युवक ने लॉटरी में काफी बड़ी रकम जीती थी। हालांकि यह युवक कौन था इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन वेनेसा ने इसकी ऑफिशियल घोषणा करते हुए बताया कि उन्हें 2 लाख 25 हजार की लॉटरी लगी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की