BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराष्ट्र: अहमदनगर में मंच पर गिरे नितिन गडकरी, अस्पताल ले जाया गया

महाराष्ट्र: अहमदनगर में मंच पर गिरे नितिन गडकरी, अस्पताल ले जाया गयाअहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई। गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला। नितिन गडकरी को अस्पताल ले जाया गया।  बताया जा रहा है कि वे वहां पर महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए पहुंचे हुए थे। उसी समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहां स्टेज पर ही मौजूद महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें संभाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक स्टेज पर वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे, तभी अचानक से बेहोश होकर गिर गए। उनकी हालत अभी स्थर बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर ये बताया गया है कि उनकी हालत अभी स्थिर है और वे आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More