BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दौसा : प्रधानमंत्री मोदी बोले, न कांग्रेस के पास नीति है, न ही नीयत

दौसा : प्रधानमंत्री मोदी बोले, न कांग्रेस के पास नीति है, न ही नीयतदौसा। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। सभी पार्टियां पूरी तैयार के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने किरोडी लाल मीणा की जमकर तारीफ की है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। पीएम मोदी ने कुंभकरण वाले बयान को लेकर राहुल गांधी को आडे हाथ लिया। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। अटलजी ने पहली बार आदिवासियों के लिए मंत्रालय बनाया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पास ना तो सेनापति है और ना ही सेना। कांगेस ने फेलाया जातिवाद का जहर। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो फ्रॉड जेल जाएंगे। कांग्रेस ने हमेशा वोट की राजनीति की है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं नामदारों की तरह वादा नहीं कर रहा हूं।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास सैनिक ही नहीं तो सेनापति कहां से लाएंगे। नामदार की 4 पीढ़ियों ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया । दौसा का बना झंडा ने बापू ने पहली बार फहराया था, दौसा की खादी की पहचान पूरे देश में है। पूरा देश यहां के बुनकरों को नमन करता है। देश को चलाने के लिए सशक्त नेतृत्व की जरूरत होती है, न इनके (कांग्रेस के) पास नीति है, ना ही नीयत की संभावना है। 

पीएम मोदी ने कहा कि जब की दौसा की बात आती है तो तिरंगे की शान बढ़ती है। दौसा की खादी की देशभर में जानी जाती है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने खादी का नामो निशान मिटा दिया। आजकल खादी जैकेट मशहूर हो गया। खादी के जैकेट को लोग मोदी जैकेट बोलते हैं तो इनको मिर्ची लग जाती है कि ये गांधी जी की खादी मोदी जैकेट कैसे बन गई।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More