देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
झालावाड़। पंजाब सरकार के मंत्री और पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही हैदराबाद में पत्रकारों ने जब सिद्धू से करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह में शिरकत को लेकर हुई उनकी पाकिस्तान यात्रा के बारे में पूछा था, तो उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का मजाक उड़ाया था। सिद्धू ने कहा था कि राहुल गांधी मेरे कैप्टन हैं। उन्होंने मुझे पाकिस्तान भेजा।
राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर) के भी कैप्टन हैं। कांग्रेसी नेताओं द्वारा चारों ओर से आलोचना होने के बाद अब सिद्धू ने सफाई दी है। सिद्धू ने सोमवार को कहा कि अमरिंदर सिंह उनके पिता के समान हैं और वे उनसे मिलकर मामले को सुलझा लेंगे।
सिद्धू ने कहा कि आप मैले कपड़े को सबके सामने नहीं धोना चाहेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह पिता समान शख्स हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं, इज्जत करता हूं। मैं उनसे खुद मिलकर मामले को सुलझा लूंगा। हालांकि सिद्धू इस मसले पर माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने भी कहा था कि उनके पति हमेशा कहते हैं कि कैप्टन साहब उनके पिता के समान है। हम यह बात हमेशा स्पष्ट रखते हैं कि कैप्टन साहब का सम्मान सभी चीजों से ऊपर है। सिद्धू का आधा-अधूरा नहीं बल्कि पूरा बयान पढ़ा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सिद्धू के खिलाफ राज्य के 18 मंत्रियों ने मोर्चा खोल दिया है। वे चाहते हैं कि सिद्धू सीएम से माफी मांगें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा