देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इनदिनों वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं, जहां वह सीधे तौर पर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों और मुस्लिमों के धार्मिक स्थलों को बंद करने का प्रयास हो रहा है और वे (सरकार) हमें (मुस्लिम समुदाय) को देखना नहीं चाहती।
सैदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मदरसों और मुस्लिमों के धार्मिक स्थलों को बंद करने के प्रयास हो रहे हैं और वे (सरकार) हमें (मुस्लिम समुदाय) देखना नहीं चाहती। ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार बार हैदराबाद आ रहे हैं, जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच बार आ चुके हैं. वो (सरकार) हमारी (मुस्लिम समुदाय) आवाज उसी तरह खत्म करना चाहते हैं जैसा उन्होंने यूपी और बंगाल में किया। तेलंगाना में कांग्रेस-टीडीपी-सीपीआई-तेलंगाना जन समिति के गठबंधन प्रजाकुटमी यानी जनता का गठबंधन पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने टीडीपी और कांग्रेस को पॉकेटमारों की जमात कहा है। और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी एक टूरिस्ट की तरह राज्य का दौरा कर रहे हैं और जनेऊधारी राहुल हमारा दर्द कभी नहीं समझ पाएंगे।
आपको बता दें कि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा को लेकर 7 दिसंबर को मतदान होने हैं। इस चुनाव में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी टीआरएस और बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है। जबकि केसीआर के खिलाफ प्रजाकुटमी नाम से चार दलों का गठबंधन मैदान में है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा