BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

देशभर के तीर्थ पुरोहित अधिवेशन में लेंगे भाग

मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के शताब्दी वर्ष मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कार्य समिति की बैठक का आयोजन श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के द्वारा किया जा रहा है इस अधिवेशन की तैयारियां अपना अंतिम रूप ले चुकी हैद्य इस संबंध में माथुर चतुर्वेद परिषद के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज दोपहर में एटीवी नगर मैं किया गया ।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक श्री महेश जी पाठक द्वारा संबोधित किया गया उनके साथ प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नंद कुमार पाठक, उपाध्यक्ष नवीन नागर, माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एड., परिषद के मंत्री संजीव चतुर्वेदी, अमित पाठक, अनिल चतुर्वेदी आदि ने भाग लिया। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाठक जी ने बताया कि अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा अपने एजेंडे के अनुसार निर्णय लेगी और एक दिसंबर

को प्रातः 9 बजे भव्य शोभायात्रा देश भर से आए सभी तीर्थ पुरोहितों के साथ स्वामीनारायण मंदिर से प्रातः 9 बजे निकलेगी और विश्राम घाट पहुंचेगी विश्राम घाट पर सामूहिक माँ यमुना पूजन किया जाएगा उसके बाद सत्र का प्रारंभ होगा।

अवसर पर तीर्थ पुरोहितों के हितों एवं तीर्थ स्थलों के विकास सहित अन्य बिंदुओं पर विचार.विमर्श कर अहम निर्णय लिए जाएंगे। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए टीमों का गठन किया गया है जिसमें शोभायात्रा के लिए गठित टीम में आशीष चतुर्वेदी अनुज पाठक और आशीष चतुर्वेदी युवा समिति को नामित किया गया है और मंच व्यवस्था के लिए स्वयं राकेश तिवारी अमित पाठक और संजीव चतुर्वेदी और भोजन व्यवस्था के लिए कमल चतुर्वेदी मौला एवं अमित चतुर्वेदी और अनिल चतुर्वेदी पम पम को नामित किया गया है और इसी प्रकार आवास व्यवस्था के लिए अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष नवीन नागर जी संजय चतुर्वेदी और विनोद चतुर्वेदी को नामित किया गया है आएंगे उनके रजिस्ट्रेशन के लिए मुकेश स्वामी जी, नवनीत चतुर्वेदी को नामित किया गया है संपूर्ण कार्यक्रम की मीडिया सेल का गठन किया गया है जिसमे मोहित चतुर्वेदी, राकेश तिवारी और संजीव चतुर्वेदी को रखा गया। 

विश्राम घाट पर पूजन व्यवस्था देखने के लिए श्री राजकुमार चतुर्वेदी अमित पाठक अनुज पाठक आशीष चतुर्वेदी एवं पार्षद वार्ड संख्या 68 से रीतेश पाठक जी इन सब व्यवस्था को देखेंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More