देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । संसद में कांग्रेस के उपनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भाजपा के लिए बोझ बन चुके है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के होर्डिंग्स में पीएम मोदी और अमित शाह के फोटो छोटे हो गए हैं । पीएम की जगह पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो बड़े हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को पता है कि मोदी का चेहरा दिखाकर वे जीत नहीं सकते ।
शर्मा ने कहा, भाजपा हर राज्य में हारेगी, पीएम को एक सलाह है, अब पीएम कांग्रेस पार्टी और नेतृत्व को कोसना बंद कर दें, पीएम जब भी बोलते हैं कड़वा बोलते हैं, पीएम को अपने पद की गरिमा का अहसास नहीं है, राजनीतिक संवाद को मोदी ने धरातल पर ले गए, देश का दुर्भाग्य है कि पीएम को गरिमा का अहसास नहीं, कड़वा बोलते हैं,ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे ।
उन्होंने कहा, देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो रुपया क्यों गिर रहा है । मोदी ने गुजरात सीएम रहते हुए कहा था कि रुपया डॉलर के मुकाबले इतना गिर गया है कि मनमोहन सिंह जी की उम्र को पार कर चुका, आज रुपया इतना गिर गया है अब पीएम और भाजपा नेता क्या कहेंगे ।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस नेता सीपी जोशी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। आनंद शर्मा ने कहा, सीपी जोशी का बयान व्यक्तिगत है कांग्रेस पार्टी का उस बयान से कोई लेना देना नहीं है।
शर्मा ने कहा, मनमोहन सिंह बोलते नहीं थे काम करते थे, मोदी और मनमोहन सिंह में यही फर्क है, मोदी बिना काम किए मार्केटिंग करते हैं । ये हमें कोसते रहे और हम काम करते रहे, हमारी गलती रही कि हम अपनी बात लोगों तक नहीं पहुंचा पाए ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?